Thursday, January 1, 2015

कई अनुभव कई उम्मीदें दे गया बीता साल,
कई अच्छाईयाँ कई बुराईयाँ ले गया बीता साल.।
कहने को तो एक और वर्ष बीत गया पर,
कई खट्टी कई मीठी यादें जोड़ गया बीता साल..।।
Kai anubhav kai ummidein de gaya bita saal,
Kai achchaiyan kai buraiyan le gaya bita saal..
Kahne ko to ek aur varsh bit gaya par,
Kai khatti kai mithi yaadein jod gaya bita saal..

जैसे फूल रूप ले लेता है फल का,
जैसे मिश्रधातु बन जाता है सिक्का.।
सक्षम बन काम आऊँ सभी के,
संकल्प बस यही है इस वर्ष का..।।
Jaise phool roop le leta hai phal ka,
Jaise mishradhatu ban jaata hai sikka..
Saksham ban kaam aaun sabhi ke,
Sankalp bas yahi hai is varsh ka..

दुनिया में ना हो कोई शोषित,
कोई भी ना रहे कुपोषित.।
द्वेष ना हो किसी के लिये भी मन में,
पहले खुद को हम करें ऐसे पोषित..।।
Duniya mein na ho koi shoshit,
Koi bhi na rahe kuposhit..
Dvesh na ho kisi ke liye bhi mann mein,
Pahle khud ko hum karein aise poshit..

मंगलमय हो जीवन सभी का,
दुखी ना हो मन किसी का.।
प्रगति का लक्ष्य दिल में लिये,
आओ स्वागत करें हम नव वर्ष का..।।© RRKS.।।
Mangalmay ho jeevan sabhi ka,
Dukhi na ho mann kisi ka..
Pragati ka lakshya dil mein liye,
Aao swagat karein nav varsh ka..© RRKS.

2 comments:

  1. खट्टी-मीठी यादों से भरे साल के गुजरने पर दुख तो होता है पर नया साल कई उमंग और उत्साह के साथ दस्तक देगा ऐसी उम्मीद है। नवर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।

    नई पोस्ट ….शब्दों की मुस्कराहट पर आपका स्वागत है

    ReplyDelete
  2. नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें..।।

    ReplyDelete