Thursday, March 5, 2015

हर तरफ रंग है फैला,
रंगों का त्योहार आया.।
सर से पाँव तक सभी हैं रंगे,
बदली सी है सबकी काया..।।
Har taraf rang hai faila,
Rango ka tyohar aaya..
Sar se paanv tak sabhi hain range,
Badli si hai sabki kaya..

रंगबिरंगा है सबका चेहरा,
खुशियों पे नहीं है कोई पहरा.।
एक साथ सभी को देख के लगता,
आज भी प्यार सब में है गहरा..।।
Rangbiranga hai sabka chehra,
Khushiyon pe nahi hai koi pahra..
Ek saath sabhi ko dekh ke lagta,
Aaj bhi pyar sab mein hai gahra..

सभी की पूरी है तैयारी,
कोई बच ना जाये अबकी बारी.।
कोई लिये है पानी भरा गुब्बारा,
किसी के हाथ में है पिचकारी..।।
Sabhi ki puri hai taiyari,
Koi bach na jaye abki baari..
Koi liye hai paani bhara gubbara,
Kisi ke haath mein hai pichkari..

गुलाल संग सभी खेल रहे,
एक दूसरे से गले मिल रहे.।
त्योहार के बहाने ही सही,
अपनी दुश्मनी भूल रहे..।।
Gulal sang sabhi khel rahe,
Ek dusre se gale mil rahe..
Tyohar ke bahane hi sahi,
Apni dushmani bhul rahe..

अच्छाई की ज्योत दिल में हो तो,
बुराईयाँ खुद ही जल मिटते हैं.।
हर रंग में एक बात छुपी है,
दुनिया से वो कुछ कहते हैं..।।
Achchai ki jyot dil mein ho to,
Buraiyan khud hi jal mitte hain..
Har rang mein ek baat chhupi hai,
Duniya se wo kuch kahte hain..

रंग सभी जब मिल जाते हैं,
सारे अंतर तब मिट जाते हैं.।
अलग वेशभूषा हो या अलग हो बोली,
आओ सभी मिलकर खेलें होली..।।© RRKS.।।
Rang sabhi jab mil jaate hain,
Saare antar tab mit jaate hain..
Alag veshbhusha ho ya alag ho boli,
Aao sabhi milkar khelein holi..© RRKS.

6 comments:

  1. होली की सतरंगी फुहारें छा गयी हैं फिजाओं में ... होली की शुभकामनायें ...

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनायें..।।

      Delete
  2. सुन्दर एहसास। होली की हार्दिक शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद, आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनायें..।।

      Delete
  3. सुंदर प्रस्तुति होली की बधाई.
    मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है.
    iwillrocknow.blogspot.in

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद, आपको भी होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ..।।

      Delete